{"_id":"65f200c0db661780c0064566","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-317-projects-of-district-panchayat-orai-news-c-224-1-ori1004-112143-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिला पंचायत की 317 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिला पंचायत की 317 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला पंचायत की 32.50 करोड़ लागत की 317 परियोजनाओं का अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने बुधवार को शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इनमें सीसी रोड, खड़ंजा, धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण और नाले-नाली समेत कई निर्माण कार्य शामिल हैं।
समारोह में सदर विधायक व माधौगढ़ विधायक ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा कराएं जा रहे कार्यों से लोगों को राहत मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों विकास में कमी नहीं आने देंगी। केंद्र और राज्य से मिलने वाले अनुदानों से इस वित्तीय वर्ष में विकास का खाका तैयार किया गया है। जल्द ही ये सभी काम पूरे होंगे।
जालौन देवी मंदिर, सूर्य मंदिर, पाराशर मंदिर, हुल्का देवी मंदिर, परमहंस मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर टिनशेड, सोलरपंप, प्रतीक्षालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रणविजय निषाद, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, संजू सिकरी, अतर सिंह पाल, दिनेश जैसारी, आनंद बाबूजी, राघवेंद्र पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी विजय वर्मा, मुजीब, शिराज अहमद आदि मौजूद रहे।