फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   inaamee satta maaphiya ko pulis ne kiya giraphtaar

इनामी सट्टा माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
inaamee satta maaphiya ko pulis ne kiya giraphtaar
जानकारी देते एएसपी अवधेश कुमार। - फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। कोतवाली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से बुधवार देर शाम कालपी हाईवे से साढ़े बारह हजार के इनामी सट्टा माफि या प्रमोद उर्फ मुकरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये,18 एटीम कार्ड, एक लग्जरी कार, चार मोबाइल व बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। एएसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उरई में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी डा.ॅ अवधेश सिंह ने बताया कि सट्टा माफिया मुकरी का कई जिलों में नेटवर्क है। उसके खिलाफ कालपी कोतवाली में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। बुधवार देर शाम कालपी हाईवे पर उसकी लोकेशन मिली तो एसओजी, स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए प्रदीप उर्फ प्रमोद उर्फ मुकरी निवासी टरननगंज कालपी हाल मुकाम थाना बिठूर जिला कानपुर के पास से पांच लाख पचपन हजार रुपये, 18 एटीएम कार्ड, एक हुंडई कार, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची व एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी ने बताया कि इसी सट्टा माफिया गिरोह के चार लोगों को कुछ दिन पहले जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। मुकरी के ऊपर एनडीपीएस व संगठित जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एएसपी ने सट्टा माफिया को गिरफ्तार करने वाली टीम को घोषित साढ़े बारह हजार रुपये के अलावा अलग से पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

माफिया का लाखों रुपये का है साम्राज्य
माफिया का आज लाखों रुपये का साम्राज्य बताया जाता है। बताया जाता है कि उसने कालपी में करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बना रखी है। वह कई जिलों में सट्टा नेटवर्क का मास्टर माइंड माना जाता है। उसके नेटवर्क में रसूखदार भी जुड़े हैं। कुछ समय पहले तक पुलिस थानों में उसकी तूती बोलती थी। वह गैर जनपदों में बैठकर पूरे खेल का संचालन करता है। नगर में उसके दो दर्जन से अधिक एजेंट हैं। सीओ आरपी सिंह के आने के बाद सट्टा माफिया लगाम कसना शुरू हुई। बताया जाता है अवैध व्यापार से कमाई गई करोड़ों की संपत्ति पर प्रशासन की नजर है। जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed