फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In view of the heat, school timings should be increased from 7:30 to 12:30.

Jalaun News: गर्मी को देखते हुए विद्यालय संचालन का समय साढ़े सात से साढ़े 12 किया जाए

Wed, 17 Apr 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
In view of the heat, school timings should be increased from 7:30 to 12:30.
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में बीएसए चंद्रप्रकाश से मिला। उन्हें विभिन्न शिक्षक संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में विद्यालय संचालन का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक करने, कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु निर्धारण के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने, पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में होने पर किसी एक की ही निर्वाचन ड्यूटी लगाने, शिक्षकों के रुके वेतन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

एमडीएम के अंतर्गत सोमवार को वितरित करने वाले फलों की दर में वृद्धि करने, पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन हाजिरी के संबंध में व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने संबंधी संगठन की मांगों को पूरा करने से पूर्व इस व्यवस्था को लागू करने का अनैतिक दबाव शिक्षकों पर न बनाने आदि मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, राजदेवर, अरविंद, रियायत बेग, एडेड संवर्ग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, अखिलेश, सारिक अंसारी, सत्यपाल, विजय तिवारी, चंद्रपाल, दिलीप, आशीष, अनिरुद्ध निरंजन, सत्यनारायण निरंजन, रवि सोनी, उत्तमा सिंह, रीमा कनौजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed