{"_id":"68126a55154974af85025c32","slug":"in-the-name-of-shifting-the-tin-shed-boards-were-removed-and-now-they-forgot-to-install-them-orai-news-c-224-1-ori1005-128659-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिफ्टिंग के नाम पर निकाले टिनशेड के फट्टे, अब लगाने भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिफ्टिंग के नाम पर निकाले टिनशेड के फट्टे, अब लगाने भूले
विज्ञापन
उरई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने के लिए ओएचई खंभों की शिफ्टिंग करवाई गई थी। शिफ्टिंग के दौरान यात्री शेड के फट्टे निकाले गए थे। काम होने के बाद भी फट्टे नहीं लगाए गए। ऐसे में बारिश होने पर नीचे लगे पंखों में पानी आने की वजह से शेड में करंट आने की संभावना बनी हुई है। इसमें सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्लेटफार्म एक पर 40 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज निर्माणाधीन है, जिस जगह फुट ओवरब्रिज बनना है। उस जगह पहले ओएचई पोल लगे हुए थे। इसकी वजह से निर्माण होने में दिक्कत आ रही थी। इसके लिए टीआरडी विभाग ने पोलों की शिफ्टिंग करा दी, लेकिन शिफ्टिंग के दौरान पोल लगाने के लिए शेड में लगे फट्टे निकाले गए थे। काम हुए लगभग एक महीना बीत गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। 24 मार्च को डीआरएम झांसी मंडल दीपक कुमार सिन्हा ने स्टेशन के निरीक्षण के दौरान शेड में फट्टे लगाने के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से कहा था। इसके बावजूद कोई काम नहीं हुआ।
ऐसे में कभी भी तेज बारिश में शेड के नीचे लगे पंखों में पानी आ सकता है, जिससे करंट की संभावना है। इसकी वजह से यात्रियों के साथ कोई घटना घट सकती है। इस बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत मोहित शुक्ला ने कहा कि टीआरडी विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।