फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the greed of more profit, a young man lost 1 crore 79 lakhs

Jalaun News: ज्यादा मुनाफे के लालच में युवक ने गवाएं एक करोड़ 79 लाख

Wed, 20 Nov 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the greed of more profit, a young man lost 1 crore 79 lakhs
उरई। रुपये इंवेस्ट कर अच्छे फायदे का लालच देकर साइबर ठग ने युवक से विभिन्न खातों में एक करोड़ 79 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी आदर्श विश्नोई ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह पहले अमेरिका में नौकरी करते थे और कुछ सालों काम करने के बाद भारत लौट आए। अब वह नोएडा में नौकरी कर रहे हैं। उसे ऑनलाइन वेबसाइट एम.ईएमसीईईएस.कॉम के माध्यम से रुपये लगाकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और उससे विभिन्न अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया गया।
विज्ञापन

मोबाइल करने वाले ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताते हुए मोबाइल नंबर बताए। इस पर उसने कई बार में बताए हुए अकाउंटों में एक करोड़ 79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed