{"_id":"5e2c8a098ebc3e4b267f74b8","slug":"in-charge-minister-rebukes-xen-for-pipeline-leakages-orai-news-knp5406702107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइनें लीकेज होने पर प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइनें लीकेज होने पर प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन को फटकारा
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड प्रेरणा दिवस पर लगे स्टाइल देखती प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार
- फोटो : ORAI
उरई। जिले की प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नीलिमा कटियार के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा निर्देशित एवं मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले 18 बिंदुओं पर विकास कार्यों की समीक्षा की। विधायकों की पाइप लाइनें लीकेज होने की शिकायत पर एक्सईएन को फटकार लगाकर लीकेज सही कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा की शुरूआत कानून व्यवस्था की समीक्षा से हुई। उन्होंने यातायात सप्ताह व खनन माफियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर अधिकारियों से सवाल जवाब किए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से स्कूल वैन एवं ओवर लोडिंग आदि वाहनों पर कितनों पर कार्रवाई की गई है। बैठक के दौरान एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने आयुष्मान कार्ड बनने में आ रही दिक्कतों की शिकायतों को उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने पिछली बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्डों की अद्यतन स्थिति तथा लाभार्थियों की संख्या की जानकारी अधिकारियों से मांगी। उन्होंने धान खरीद की भी स्थिति पूछी।
उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 15 फ रवरी तक अधूरे आवासों को पूर्ण करा लिए जाएंगे। बैठक में विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान से संबंधित परिवारों को आवास दिलाने व सर्वे कर जल्द मुआवजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल योजना के बारे में समीक्षा की जिस पर विधायकों ने बताया गया कि पाइप लाइनें लीकेज हैं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाकर पाइप लाइन को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि जहां जहां नलकूप खराब हो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराए जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन सड़कें, नवीनीकरण, मरम्मत तथा गड्ढा मुक्त कार्यों की स्थिति की जानकारी की। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि नहरों की सफाई करा टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बैठक में उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कौन बनेगा नन्हा कलाम पत्रिका का विमोचन किया।
प्रेरणा दिवस पर लगे स्टालों का किया निरीक्षण
उरई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज उरई में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अनुरागिनी संस्था द्वारा नगरीय क्षेत्र में डूडा के सहयोग से बने समूहों का अवलोकन किया। फिर सूचना विभाग द्वारा लखनऊ से आई हुई एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार दिखाया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन को रिवाल्विंग फंड सीआईएफ आदि प्रदान किया गया। वहीं आजीविका एक्सप्रेस की गाड़ी की चाबी देकर शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद भानु प्रताप वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमन देवी, विधायक सदर गैरीशंकर वर्मा, सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि भगवानदास त्रिपाठी, जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधि के सदस्यगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

विकास भवन में समीक्षा बैठक ली थी प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार- फोटो : ORAI