फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In an encounter with the police, a criminal was shot in the leg, three surrendered

Jalaun News: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में लगी गोली, तीन ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
In an encounter with the police, a criminal was shot in the leg, three surrendered
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली तिराहे पर सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके तीन साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, ट्रक व 15 क्विंटल सरिया बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र में कई दिनों से सरिया चोरी होने की जानकारी मिल रही थी। इस पर टीमों को लगाया गया था। सोमवार की देर रात कालपी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश ट्रक में क्षेत्र से चोरी की सरिया को बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने इटौरा की तरफ जाने वाले ट्रक को रुका दिया। ट्रक उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा निवासी कल्लू उर्फ मुन्ना घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी को पैर में गोली लगते ही अचलगंज क्षेत्र के कुरारी निवासी सुनील लोधी, अजगेन थाना क्षेत्र के रेना गढ़ी निवासी ओमप्रकाश लोधी व अचलगंज थाना क्षेत्र के नथई खेड़ा निवासी संतोष लोधी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह कानपुर, उन्नाव, कन्नौज , कुशीनगर, गोंडा, महोबा आसपास के जिलों में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप, बिल्डिंग मकान आदि की रेकी करते थे। रात में मौका पाकर सरिया व लोहे के समान को चोरी कर उन्नाव ले जाकर बेच देते थे।

एसपी ने बताया कि कल्लू उर्फ मुन्ना के खिलाफ सात, सुनील के खिलाफ चार, संतोष के खिलाफ सात, ओमप्रकाश लोधी के खिलाफ छह मामले पहले से दर्ज हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक ट्रक व 15 क्विंटल सरिया बरामद हुआ है। बदमाशों ने 11 जुलाई को छौंक गांव के पास बन रहे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से सरिया की चोरी की थी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जबकि उसके साथियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed