फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In a scuffle at the ghat of the Morang mine, the accountant was shot in the head

Jalaun News: मौरंग खदान के घाट पर छीनाझपटी में मुनीम के सिर में लगी गोली, रेफर

Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
In a scuffle at the ghat of the Morang mine, the accountant was shot in the head
मेडिकल कालेज में मुनीम का होता इलाज।  - फोटो : संवाद
मुहम्मदाबाद(जालौन)। घाट पर सुरक्षा के लिए लगाए गए युवकों से मुनीम का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छीनाझपटी के दौरान चली गोली मुनीम के सिर में लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। घाट पर मौजूद लोग उसे राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ व कोतवाल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया मौरंग खदान का संचालन फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी मुनीम हिमांशु सिंह उर्फ रवि (28) करता है। कुछ दिन पहले घाट पार्टनरों को सूचना मिली की मुनीम घाट पर रुपये में हेराफेरी कर रहा है और मनमाने ढंग से ट्रकों में मौरंग लोड करवा रहा है। इस पर पार्टनरों ने भी अपने कुछ युवकों को घाट पर देखरेख के लिए तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

यह बात हिमांशु सिंह को नागवार गुजर रही थी। शुक्रवार शाम हिंमाशु उरई आया और शराब पीने के बाद रात में वापस घाट पर पहुंचा और सुरक्षा में लगे युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उसने युवकों को भगाने के लिए फायरिंग कर दी। इससे छीनाझपटी में हिमांशु को सिर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घाट पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। सूचना के बाद सीओ अर्चना सिंह, कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गंभीर हालत होने पर मुनीम को कानपुर रेफर किया गया है। हिमांशु की फरवरी में शादी है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने खुद को गोली मार ली है। घटना की जांच की जा रही है। मौके से पिस्टल व मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed