फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegally manufactured firecrackers worth lakhs seized from the house

Jalaun News: मकान से अवैध रूप से तैयार लाखों कीमत के पटाखे पकड़े

Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegally manufactured firecrackers worth lakhs seized from the house
उरई। मकान में छापा मारकर पुलिस ने अवैध रूप तैयार पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। मामले का खुलासा एसपी ने किया है। बरामद पटाखों की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि बुधवार को चुर्खी थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को सूचना मिली कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के सोहरापुर गांव में मकान में भारी मात्रा में बने व अधबने पटाखों का भंडारण किया गया है। इस पर उन्होंने टीम के साथ रात में मकान छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को मौके से चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा वैध गांव निवासी शदरे आलम को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मकान में 310 प्लास्टिक के पैकेटों मेंछिपाकर रखे गए एक लाख 48 हजार पटाखे व अन्य ज्वलनशील सामग्री बरामद गी। बरामद पटखाों की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आतिशबाजी का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। पटाखे ग्राम सोहरापुर में हरी प्रसाद के मकान में रखे गए थे। शदरे आलम व बृजराज साथ में मिलकर आतिशबाजी बिक्री का काम दूसरे जिलों में भी करते थे। कई दिनों से यह लोग काम कर रहे थे। पूछताछ में शदरे आलम ने बताया कि वह और औता गांव निवासी हीरालाल के साथ मिलकर बृजराज माल को जिले के अलावा दूसरे जिलों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed