{"_id":"5dab54448ebc3e93ad106555","slug":"illegal-lost-furnace-sewn-half-a-dozen-filled-samples-orai-news-knp5208072140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खोया भट्ठी सीज, आधा दर्जन भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खोया भट्ठी सीज, आधा दर्जन भरे नमूने
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम दुकानों का निरीक्षण करती
- फोटो : ORAI
जालौन। दीवाली पर्व मद्देनजर खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कालपी, जालौन, चुर्खी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर आधा दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अभियान के दौरान दमरास में अवैध रूप से संचालित खोया भट्ठी सीज की गई।
खाद्य अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया ने शनिवार को जालौन स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य अधिकारी के निरीक्षण की खबर जैसे ही बाजार में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को लगी तो बाजार में स्थित किराना व्यापारी, मिठाई विक्रेताओं सहित कन्फेक्शनरी आदि के विक्रेता दुकानों के शटर गिराकर बाग गए। निरीक्षण के दौरान टीम को लगभग आधा दर्जन दुकानें खुली मिलीं। जिनसे उन्होंने मिठाई व मसाले आदि के नमूने लिए। उधर बाजार में अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर उन्होंने बंद दुकानों के वीडियोग्राफी कराकर उनके नाम लिखे। खाद्य अधिकारी ने बताया कि बंद मिली दुकानों के नाम पते ले लिए गए हैं।
उनकी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं दुकानें बंद कर भागने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं कालपी प्रतिनिधि के अनुसार अभिहीत अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों दिनेश चंद्र, आलोक कुमार, अनिल प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता ने दमरास गांव में छापा मारकर मंगलेश की दुकान से हल्दी, कचरी, अजीत की दुकान से नटखट कचरी व रामकुमार की दुकान से सोहन पापड़ी का सैंपल लिया। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों ने समीप के न्यामतपुर के बाजार में चेकिंग करने पहुंचे, लेकिन दुकान बंद पाई गई। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य वस्तुओं के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।