{"_id":"5f5a69668ebc3e54c8198a72","slug":"illegal-liquor-and-chemical-recovered-in-jalaun-orai-news-knp581898050","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में भारी मात्रा में अवैध शराब और केमिकल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में भारी मात्रा में अवैध शराब और केमिकल बरामद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया कैमिकल व डीसीएम।
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन औरैया-हाईवे पर चौथ गांव जाने वाले मार्ग पर कुठौंद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सात शातिर अंतरराज्जीय शराब तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। तलाशी में उनके पास से तीन डीसीएम में भरे ड्रमों में लगभग 12 हजार लीटर शराब बनाने का केमिकल, उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। पकड़े गए शातिरों के पास से कार, मोबाइल, नगदी आदि बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डा.यशवीर सिंह ने बताया कि बरामद केमिकल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
बताया कि पुलिस टीम ने चौथ गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन डीसीएम ड्रमों में भरा देशी शराब बनाने वाला केमिकल सहित सात लोगों को पकड़ लिया। उन लोगों में सतीशचंद्र चौधरी पुत्र रामराज चौधरी निवासी ग्राम सुखरौली थाना लालगंज जनपद बस्ती, अशोक कुमार पुत्र श्रीरामचंद्र राय निवासी सुरिया टरा थाना अनगार घाट जिल समस्तीपुर बिहार, जहीर खां पुत्र छोटे खां, रहीश पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम किनायां थाना ढोलना जिला कासगंज, रोहित पुत्र श्रीचंद्र जाटव निवासी ग्राम महेपे थाना सिकंदराबाद, विजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नैनाततारपुर थाना मुहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, अंशु जाटव पुत्र खजांती लाल निवासी ग्राम व थाना महरेरा जिला एटा शामिल हैं।
इनके पास से तीन डीसीएम में लदे 180 ड्रम 50 लीटर वाले व सोलह ड्रम 200 लीटर ओपी केमिकल से भरे बरामद हुए। वहीं पुलिस को एक अल्टो कार, सात मोबाइल, 16800 रुपये 199 खाली क्वार्टर सहित भारी मात्रा में उपकरण अव अन्य सामग्री बरामद की। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया। टीम में कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, एसआई चंदन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
तो क्या दिल्ली से पकड़कर लाई गई डीसीएम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब सप्ताह भर पूर्व ही एट पुलिस ने झोपड़ी में शराब बनाने वाले तस्करों को पकड़कर जेल भेजा था। उन्हीं तस्करों ने एसओजी को बताया था कि आठ सितंबर को हरियाणा से एक ट्रक चलकर अगले दिन जनपद पहुंचने वाला है। इस पर एसओजी अलर्ट थी और बताया जा रहा है कि दिल्ली के पास ही टीम ने दोनों डीसीएम अपने कब्जे में कर ली थी।
चौथ गांव में भी बनती थी शराब
पुलिस ने बताया कि जालौन टीम ने पहले दो शातिरों को जालौन औरैया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जब उन दोनों शातिरों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम चौथ में छापा मारा तो वहां से पुलिस ने पांच और तस्करों को दबोचा और भारी मात्रा में केमिकल, शराब व उपकरण भी बरामद कर सातों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।