{"_id":"5e4ece1b8ebc3ecfbe0babeb","slug":"illegal-gutkha-factory-raided-goods-worth-two-lakh-seized-orai-news-knp5459217191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो लाख का माल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो लाख का माल सीज
विज्ञापन
छापे के दौरान गुटखा फैक्ट्री से बरामद माल सीज करती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : ORAI
उरई। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व अभिहित अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से शहर के इंद्रानगर मोहल्ला के एक मकान में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने मौके से तैयार गुटखा, केमिकल के पांच नमूने भरे। साथ ही करीब दो लाख रुपये कीमत का तैयार माल, भारी मात्रा में सुपाड़ी व केमिकल को सीज कर दिया। टीम ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
प्रशासनिक अफसरों को सूचना मिली कि शहर के राठ रोड स्थित मनोज अग्रवाल के मकान में अलग अलग ब्रांड के गुटखे तैयार किए जा रहे है। इस पर टीम ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे वहां छापा मारा। मौके पर टीम ने पंडित समेत कई ब्रांड के गुटखे तैयार करते मजदूर को पकड़ा। टीम को देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अभिहित अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह भदौरिया ने बताया कि टीम ने फैक्ट्री संचालक मौके पर कोई भी लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं ंपाया गया। परिसर में रखी दो लाख रुपये की सामग्री सीज की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि परिसर में पंडित व पूजा ब्रांड के मिश्रित गुटखा 10 हजार रुपये, 40 बोरा सुपाड़ी (कीमत एक लाख 40 हजार रुपये) के अलावा छह बोरा पिसी सुपाड़ी, पिसी लौंग, कच्चा तैयार माल, तैयार गुटखा, कत्था, पिपरमिट, चूना व दो पैकिंग मशीनें पकड़ी गई है। टीम ने गुटखा, केमिकल, पूजा ब्रांड गुटखा, पंडित ब्रांड गुटखा, कत्था, सुपाड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं, एडीएम ने बताया कि मौके पर एक गाड़ी पकड़ी गई है, जिसमें राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन अध्यक्ष सरीला लिखा है। इसकी जांच की जा रही है।

गुटखा फैक्ट्री में लगी गुटखा बनाने वाली मशीन- फोटो : ORAI
विज्ञापन