फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Illegal cold stores will be sealed...orders to vacate them

Jalaun News: अवैध कोल्ड स्टोर होगा सील...खाली कराने के आदेश

Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Illegal cold stores will be sealed...orders to vacate them
फोटो- 48 अवैध रूप से बनाया गया कोल्ड स्टोरेज। संवाद
कोंच। कोंच-एट रोड पर अंडा गांव के पास संचालित ओम नमः शिवाय कोल्ड स्टोर पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। अमोनिया गैस रिसाव की घटना में कर्मचारी के झुलसने के बाद जिला प्रशासन ने कोल्ड स्टोर को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी ने संचालकों को तत्काल कोल्ड स्टोर खाली कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों का भंडारित माल दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद बिल्डिंग सील किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




26 मई को कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव होने से ऑपरेटर अनूप कुमार गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद प्रशासनिक जांच में निर्माण और संचालन से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। बताया गया कि बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के ही न सिर्फ कोल्ड स्टोर की विशाल बिल्डिंग खड़ी कर दी गई, बल्कि उसमें किसानों की उपज का भंडारण भी शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन




डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने बृहस्पतिवार को कोल्ड स्टोर संचालकों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद वहां चल रहा निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रुक गया है। साथ ही किसानों द्वारा नया माल रखने का सिलसिला भी थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएचओ परवेज खान ने कहा कि संचालकों को तत्काल कोल्ड स्टोर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि संचालक सहयोग नहीं करते हैं तो विभाग अपने स्तर से अगली वैधानिक कार्रवाई करेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कोल्ड स्टोर सील करने की पूरी तैयारी कर ली गई है और किसानों का माल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।


जिम्मेदारों की होगी जांच

अमोनिया गैस हादसे के बाद सामने आई लापरवाही ने प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है कि आखिर बिना लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी के इतना बड़ा कोल्ड स्टोर कैसे संचालित होता रहा। अब प्रशासन इस मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी गहन जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed