{"_id":"5e9f2e568ebc3e908f685d91","slug":"if-there-is-no-center-then-farmers-are-worried-about-registration-orai-news-knp5563864102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं केंद्र नहीं तो कहीं पंजीकरण को किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं केंद्र नहीं तो कहीं पंजीकरण को किसान परेशान
विज्ञापन
रामपुरा/सरावन। लॉकडाउन के बीच गेहूं बेचना किसानों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जल्दबाजी में बने केंद्रों के कारण कुछ ब्लाकों में एक या एक भी केंद्र न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं। ऐसे ही दो ब्लाक हैं सरावन और रामपुरा। रामपुरा में पिछली बार तीन केंद्र खुले थे, इस बार सिर्फ एक खोला गया है। जबकि सरावन में एक भी केंद्र नहीं खोला गया है। इसके अलावा सरावन में पंजीकरण कराना भी किसानों के लिए समस्या बना है।
रामपुरा संवाद के मुताबिक पिछले वर्ष तीन खरीद केंद्र बने थे। इस बार अभी तक सिर्फ एक मात्र खरीद केंद्र जगम्मनपुर में बनाया गया है। ऐसे में बघावली, हनुमान, नगरा, भीकमपुरा, महूटा, मई, जमालपुरा, बुधेरा, मुहम्मदपुर, जायघा, नरोल, नीनावली, पचोखरा समेत अनेक गांव के किसानों के सामने गेहूं बेचने की समस्या बनी हुई है। निनावली के किसान कमलेश पाठक व गांव मई निवासी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दूरदराज के केंद्रों में जाने का भाड़ा लगता है, उसकी भरपाई कहां से होगी। वहीं खरीद केंद्र जगम्मनपुर के सचिव मुलू सिंह सेंगर ने बताया कि केंद्र गेहूं खरीद के लिए तैयार है, रजिस्ट्रेशन की सुविधा केंद्र पर ही उपलब्ध करा दी गई है जिससे किसानों को परेशानी न हो।
सरावन संवाद के अनुसार, खरीद केंद्र न होने से एक दर्जन गांवों के किसान परेशान हैं। पिछले साल दो खरीद केंद्र थे। किसानों के सामने गेहूं बेचने का संकट गहराया। लॉकडाउन के चलते पंजीकरण भी नहीं हो पा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया आधार बैंक पासबुक खतौनी खसरा मांगे जा रहे हैं। किसान फोटोकापी कहां से कराएं, दुकानें बंद है। जन सेवा केंद्रों पर भी पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।