फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If the persecution of Brahmins does not stop, the movement will intensify.

Jalaun News: ब्राह्मणों का उत्पीड़न न रुका तो आंदोलन होगा तेज

Mon, 22 Dec 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the persecution of Brahmins does not stop, the movement will intensify.
फोटो-2-संबोधित करते राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित। संवाद - फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
उरई। देश भर में हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं व कुछ महिलाओं द्वारा पुरुषों का किया जा रहा उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ अब महिलाओं से पीड़ित पुरुषों की लड़ाई लड़ेगा। जल्द पुरुष आयोग के गठन की मांग की जाएगी। यह बात रविवार को कालपी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वायुसेना में तैनात रहे एक अधिकारी का उनकी बहू द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। साक्ष्य दिखाए जाने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीज भटक रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्थाएं नहीं सुधारीं तो संगठन प्राचार्य आवास के बाहर धरना देगा। जिलाध्यक्ष पवन त्रिपाठी ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई टिप्पणी निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घंटाघर के पास स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ा जा रहा है। इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आंदोलन को विवश होगा। इस दौरान विजय वाजपेयी, उपेंद्र तिवारी, अनिरुद्ध द्विवेदी, आकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, विनय, निधि द्विवेदी, मृदुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed