फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If needed, we will also do brain mapping: SP

जरूरत पड़ी तो ब्रेन मैपिंग भी कराएंगे : एसपी

Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
If needed, we will also do brain mapping: SP
उरई। यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी पर पुलिस अपना शिकंजा और कसने जा रही है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को रिमांड में लेकर कुछ और वीडियो बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ी तो आरोपी की ब्रेन मैपिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी रामबिहारी के पास से पुलिस को लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क बरामद हुई थी। इसमें उसके नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो सामने आए हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस को लग रहा है कि आरोपी के पास अभी कुछ और वीडियो हो सकते हैं, जिससे कुछ और पीड़ितों के चेहरे व नाम सामने आ सकते हैं। लिहाजा उसे रिमांड पर लेने का निर्णय किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिन दो नाबालिगों ने मंगलवार को रामबिहारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उनकी उम्र की जांच के लिए दोनों को शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण दोनों को जांच के लिए झांसी भेजने का फैसला किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच से दोनों पीड़ितों की सही उम्र सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अभी तक रामबिहारी के साथ किसी महिला का कोई अश्लील वीडियो सामने नहीं आया है। फिर भी दो महिलाओं के नाम पते मिले हैं। उनसे जब महिला सिपाहियों ने पूछताछ की तो उन्होंने रामबिहारी की घिनौनी हरकतों को बयां तो किया लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी का हवाला देते हुए फिलहाल कोई तहरीर देने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed