{"_id":"67feaa8ac855e7dffa0009d4","slug":"if-nagar-panchayat-does-not-pay-the-fine-of-rs-37-crore-then-the-property-will-be-confiscated-orai-news-c-224-1-ori1001-128084-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नगर पंचायत ने नहीं भरा 37 करोड़ जुर्माना तो होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नगर पंचायत ने नहीं भरा 37 करोड़ जुर्माना तो होगी कुर्की
Wed, 16 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
उरई/ कदौरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झांसी के क्षेत्रीय अधिकारी इमरान अली अपनी टीम के साथ कदौरा पहुंचे। टीम ने नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया और ईओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि 37 करोड़ रुपये जुर्माना न चुकाया तो नगर पंचायत की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
टीम ने नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले 13 तालाबों का निरीक्षण किया, जिसमें मंशा देवी, जगनाहार, नागिन पट्टी, बम्होरी, धोबीपुरा और सीर मोहल्ला जैसे प्रमुख तालाब शामिल रहे। इस दौरान अधिकांश तालाबों में गंदगी, ठहरा हुआ पानी और जाम नालियों की स्थिति देख टीम ने कड़ी नाराजगी जताई। तालाबों की दुर्दशा देखकर संबंधित नगर पंचायत अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई।
टीम ने मौके से पानी के सैंपल भी एकत्र किए, जिनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने निरीक्षण के बाद नगर पंचायत कार्यालय का भी दौरा किया और ईओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि 37 करोड़ रुपये के पूर्व निर्धारित जुर्माने का भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो नगर पंचायत की संपत्ति कुर्क कर राशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी इमरान अली ने कहा कि तालाबों की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। नगर पंचायत को पहले भी सख्त निर्देश देकर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन उसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। अब यदि जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।