{"_id":"66182d7814d1121bd904772e","slug":"if-farmers-return-without-selling-grains-action-will-be-taken-against-center-in-charges-orai-news-c-224-1-ka11004-113323-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना अनाज बेचे लौटे किसान तो केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना अनाज बेचे लौटे किसान तो केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई
Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़/कालपी। एआर कोऑपरेटिव ने कृषि उत्पादन मंडी परिसर पर खुले गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक गेहूं खरीद करें। साथ ही क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। किसानों को परेशान करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक आशीष कुमार मेहता, अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) पीएन अनुरागी ने मंडी परिसर पर खुले क्रय विक्रय सहकारी समिति केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर खरीद के लिए बारदाना की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक 911 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं।
इसके बाद वह बीपैक्स अटागांव पहुंचे। केंद्र प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि 489 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी हैं। इसी तरह सहकारी संघ ने 1063,केंद्रीय उपभोक्ता ने 858, व आरएफसी ने 2036 क्विंटल सहित पांच क्रय केंद्रों पर कुल 5357 गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं। इस दौरान राज कपूर,दीपेंद्र सिंह, जयसिंह राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कालपी संवाद के अनुसार एसडीएम हेमंत पटेल ने ग्राम छौक में संचालित संघ के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं की व्यवस्था को देखा। क्रय केंद्र प्रभारी रामबाबू को निर्देशित किया कि केंद्र पर कोई भी किसान अपना गेहूं वापस लेकर न जाए। जो भी किसान यहां पर गेहूं लेकर आए उसका गेहूं तौला जाए।