फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If education is good then culture will also be good

अच्छी शिक्षा ही अच्छे संस्कार देती है

Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If education is good then culture will also be good
उरई। भारत विकास परिषद मैथलीशरण गुप्ता शाखा की ओर से परिषद का स्थापना दिवस एसआर पब्लिक में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ ऊषा सिंह व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस भागवत पटेल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यालय की अतिथि देवो भव की भावना से स्वागत की पद्धति से बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य अच्छा तो शिक्षा भी अच्छी होगी और शिक्षा अच्छी तो संस्कार भी अच्छे होंगे। डीआईओएस ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शाखा के सदस्यों का किशोरी समावेशी योजना, कौन बनेगा नन्हा कलाम, जालौन कैरियर आदि योजनाओं को सफल बनाने में विशेष योगदान है। शाखा अध्यक्ष डॉ सीपी गुप्ता ने संस्था के पांच सिद्धांतों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण का उल्लेख किया। प्रांतीय संगठन मंत्री भूपेंद्र कंथरिया, युद्धवीर कंथरिया, रमाकांत द्विवेदी ने भी विचार रखे। संचालन रश्मि शुक्ला ने किया। इस दौरान बृजकिशोर गुप्ता, सीताशरण, रोहिणी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, भारत विकास परिषद ने अपने स्थापना दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसी के साथ दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस दौरान अध्यक्ष प्रह्लाद सोनी, विजय अग्रवाल, दिनेश सोनी, शैलेंद्र अग्रवाल आदि रहे। उधर, नदीगांव में गैस एजेंसी पर इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर मनीष कुमार और सेल्स ऑफिसर सत्यम मिश्रा के निर्देश पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। एजेंसी आने वाले हर ग्राहक को एक लाइफबॉय साबुन मुफ्त में दिया गया। आशीष दीवौलिया, सचिन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed