फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Idol of Hanuman ji recovered, thief is not known

Jalaun News: हनुमान जी की मूर्ति बरामद, चोर का पता नहीं

Wed, 28 Jun 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Idol of Hanuman ji recovered, thief is not known
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। करीब दस दिन पहले भूतेश्वर मंदिर से चोरी गई हनुमानजी की मूर्ति को पुलिस ने उस वक्त बरामद कर लिया जब मंगलवार को चोरी गई मूर्ति के स्थान पर मंदिर प्रबंधन द्वारा रखी गई दूसरी मूर्ति को बंदरों ने गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के मामले में हिंदूवादियों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में ही मूर्ति को बरामद कर लिया। पुलिस ने आनन-फानन मूर्ति को मंदिर में उसकी जगह पर स्थापित भी करा दिया।
बता दें कि भूतेश्वर मंदिर परिसर में रखी हनुमानजी की मूर्ति पिछले करीब दस दिन पहले चोरी चली गई थी। जिसकी तहरीर मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने दबाव बनाकर मंदिर प्रबंधन से दूसरी मूर्ति मंगाकर स्थापित करा दी थी। मंगलवार को उक्त मूर्ति को बंदरों ने गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया था जिससे गुस्साए हिंदूवादियों ने शाम को वहां एकत्रित होकर चंदकुआं स्थित भूतेश्वर मंदिर के सामने रोड जाम कर दिया था जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम अंगद सिंह यादव, सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक आदि मौके पर पहुंच गए थे और जाम खुलवाने के बाद खंडित मूर्ति के साथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी कोतवाली उठा ले गए थे। सीओ ने कोतवाली पुलिस को दो दिन में चोरी गई मूर्ति बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए थे। इन निर्देशों का इतना जबर्दस्त असर हुआ कि इसके तत्काल बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में चमत्कारिक ढंग से चोरी हुई मूर्ति बरामद कर यथास्थान स्थापित करा दी। यह बात अलग है कि चोरों का कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने वालों पर मामला दर्ज
कोंच। भूतेश्वर मंदिर परिसर में पिछले एक हफ्ते से चल रहे हनुमानजी की मूर्ति चोरी और बाद में रखी गई दूसरी मूर्ति बंदरों द्वारा गिराकर तोड़ देने के मामले में मंगलवार को रोड जाम करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सात नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुरही चौकी प्रभारी दरोगा शिवशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर रोड जाम किया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े अनूप,आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, सौरभ पुरवार, शिवम चौबे, निशांत अग्रवाल आदि व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article