फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   I remember you in every breath, may my life pass like this...I remember you in every breath, may my life pass like this...

Jalaun News: हर स्वांस में हो सुमिरन तेरा, यूं ही बीत जाए जीवन मेरा...

Mon, 04 Aug 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
I remember you in every breath, may my life pass like this...I remember you in every breath, may my life pass like this...
कोंच। कस्बे के रामलला मंदिर में श्रावण तीज से प्रारंभ हुए झूला महोत्सव के सातवें दिन शनिवार रात संगीत के सुरों से रिझाया। महंत रघुनाथदास के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार रात शास्त्रीय संगीत पर गवैयों ने तानें छेड़ीं। संगीत मर्मज्ञ अपूर्व याज्ञिक ने राजत रघुवीर धीर, भजन भव भीर पीर... प्रस्तुति दी। ग्यासीलाल याज्ञिक ने वन-वन ढूंढन जाऊं... व कैसी निकसी चांदनी... की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रामप्रकाश दीक्षित ने गाया, शुभ दिन आने लगे, सावन में झूला झूलत नंदकिशोर...। आकाश राठौर ने भजन गाया, तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन...। वीरेंद्र त्रिपाठी ने हिंडोरा झूलत दोऊ सरकार... की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। सुमन अहाना, श्यामजी मिश्रा, राजकुमार, गोपालजी शर्मा आदि ने भी प्रस्तुतियां दीं। संचालन अपूर्व याज्ञिक ने किया। तबले पर महेश, तथा हारमोनियम पर प्रमोद संगत कर रहे थे। पुजारी गोविंददास ने रामलला महाराज की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed