फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   husband killed with ax while sleeping

पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतारा

Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
husband killed with ax while sleeping
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा में रविवार की रात एक महिला ने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला ने थाने पहुंचकर जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर को उमरारखेड़ा निवासी संध्या (26) ने बताया कि पति संदीप (30) बेरोजगार है। शराब पीकर रोजाना उससे मारपीट करता है। हाल ही में उसने 25 लाख रुपये का घर बेचकर दूसरी जगह पर 10 लाख में खरीदा था। 15 लाख रुपये उसने शराब के नशे में उड़ा दिया। वह रोज-रोज की मारपीट से तंग आ चुकी थी। इसी से चलते उसने सोते समय पति की हत्या कर दी। हत्या के समय नौ साल का बेटा नैतिक मौजूद था। उसकी दो वर्षीय बेटी नैतिका अपने मामा के यहां एट में थी। ससुर रामप्रकाश मोहल्ले में ही रविदास मंदिर पर सो रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब: मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पति को मार डाला
उरई। पति की हत्या के बाद कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस कर्मियों से कहा कि साहब, मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पति को मार डाला है। हत्या की बात सुन परिसर में खामोशी छा गई। पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया।
रविवार को रात में 10 बजे अचानक कोतवाली पहुंची संध्या के जुर्म स्वीकार करने पर सिपाहियों ने तत्काल कोतवाल को मोबाइल पर सूचना दी। पुलिस रात में ही ुमहिला को लेकर उसके घर पहुंची। वहां जाकर देखा तो उसका पति 30 वर्षीय संदीप उर्फ कल्लू की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी। पास ही बेटा नैतिक बैठा हुआ था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। और संध्या को दोबारा कोतवाली ले आई है। संध्या ने बताया कि पति संदीप ससुर से मारपीट करते थे। जिससे चलते वह अक्सर घर से बाहर ही रहते थे।
शाम को धूमधाम से मनाया था बेटे का जन्मदिन
बताया कि संदीप उनके साथ भी मारपीट करता था। संदीप की मां की मौत पहले ही हो चुकी है। संदीप की दो बड़ी बहनें भी हैं।
संध्या ने बताया कि रविवार को नैतिक का जन्मदिन था। वह पति संदीप के साथ बेटे को लेकर झांसी रोड स्थित मंदिर दर्शन करने गए थे। इसके बाद घर पहुंचकर बेटे का जन्मदिन भी हंसी खुशी के साथ मनाया था। रात में सभी खाना खाकर सो गए। इसी दौरान संध्या ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।

बच्चों के पालन-पोषण पर संकट
संदीप की मौत व संध्या के जेल जाने से बच्चों नैतिक और नैतिका के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घर में अब संदीप के बुजुर्ग पिता के अलावा कोई नहीं है। बच्चों की परवरिश कैसे होगी, परिजनों और रिश्तेदारों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed