फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband commits suicide after accused of raping wife fails to arrest

Jalaun News: पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पति ने दी जान

Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide after accused of raping wife fails to arrest
जालौन। पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आहत पति (38) ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने बताया कि वह आखिरी बार बोले थे कि अब उनकी बहुत बदनामी हो चुकी है। वह जीना नहीं चाहते और आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवक की पत्नी ने बताया कि सोमवार को सभी परिजन पूजा कर रहे थे। उनके पति ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने बताया कि भीम उर्फ सागर ने उसका मोबाइल से नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 19 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पति को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने न्यायालय में उसका वाद दायर करवाया। न्यायालय के आदेश के बाद 11 अक्तूबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली। इसके बाद भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और वह आए दिन समझौते का दबाव बनाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि तभी से उसके पति तनाव में थे। 20 अक्तूबर को वह उससे बोले कि उसकी बहुत बदनामी हो चुकी है। वह अब जीना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वह पूजा करने में लग गई। पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत का कारण सागर है।

सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिर भी जांच की जा रही है। वहीं जहां तक दुष्कर्म मामले की बात है तो इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed