फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   husband and wife both suside

पत्नी की मौत से परेशान युवक चौथी मंजिल से कूदा, मौत

Thu, 01 Sep 2022 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
husband and wife both suside
आटा। ग्वालियर अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत की खबर से आहत पति अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद गया। गुरुवार को परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

युवक कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव का निवासी था। उसकी पत्नी ने गृहक्लेश के चलते 28 अगस्त को घर में ही फंदा लगाने का प्रयास किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

उसे इलाज के लिए ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अगस्त को उसकी मौत के बाद उसके पति ने अस्पताल के भवन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी नरेंद्र (28) रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। पूजा से उसकी सात साल पहले शादी हुई थी। नरेंद्र की शराब पीने की आदत को लेकर पत्नी से उसका आए दिन झगड़ा होता था।
नरेंद्र की आदतों को लेकर आए दिन होने वाली कलह से आजिज आकर पूजा ने बीते 28 अगस्त को घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से किसी तरह पूजा को फंदे से नीचे उतारा। इलाज के लिए उरई ले गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पूजा के परिजन भी झांसी पहुंच गए।
स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे अपने साथ ग्वालियर ले गए और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बीते 30 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा की मौत की खबर सुनकर बदहवास नरेंद्र सीधे अस्पताल की चौथी मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेंद्र के ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही नरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।

मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया
मृतक दंपती के दो बेटे जिगर (05) व हृदयबाबू (02) हैैं। दोनों के सिर से माता पिता का साया उठने से उन पर लालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उधर उन दोनों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो उनके घर पर पूरा गांव जमा हो गया। दोनों के शव एक साथ देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed