फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband acquitted in murderous attack, one year imprisonment for possession of gun

Jalaun News: जानलेवा हमले में पति दोषमुक्त, तमंचा रखने में एक साल की कैद

Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband acquitted in murderous attack, one year imprisonment for possession of gun
उरई। घरेलू विवाद में पत्नी को तमंचा मारने के आरोपी पति को न्यायाधीश ने दोषमुक्त कर दिया। हालांकि तमंचा बरामदगी के मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के पतराही गांव निवासी गौरव सिंह ने 15 जनवरी 2024 को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पिता श्यामवीर रोज शराब पीते थे और आए दिन मां के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते थे। पिता ने 15 जनवरी 2024 को मां देवकी से कहा कि बाहर चलना है। मना करने पर पिता ने तमंचे से मांं के सीने में गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर घर में लोग पहुंचे तो मां खून से लथपथ थीं। उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के 24 घंटे के अंदर श्यामवीर सिंह को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। उसके निशानदेही पर घटना में शामिल तमंचा को बरामद कर जेल भेज दिया। तबसे आरोपी जेल में था। एक साल चले ट्रायल के दौरान गवाहों ने घटना की पुष्टि नहीं की और पक्षद्रोही बयान दर्ज कराए थे। सोमवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें अपर जिला जज प्रथम शिवकुमार ने पत्रावली का अवलोकन कर श्यामवीर सिंह को तमंचे में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed