{"_id":"680e7b4ff14f564cd30be914","slug":"hundred-bighas-of-straw-burnt-due-to-spark-from-ht-line-orai-news-c-224-1-ori1001-128553-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एचटी लाइन की चिंगारी से सौ बीघा पराली जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एचटी लाइन की चिंगारी से सौ बीघा पराली जली
Mon, 28 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
आटा। एचटी लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेतों में खड़े गेहूं की फसल के अवशेष जलने लगे। देखते-देखते करीब सौ बीघा की पराली जलकर राख हो गई। एक किसान का भूसा भी जल गया। खेतों में मौजूद किसानों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आटा और बीजापुर मौजा में खेतों के ऊपर से निकले एचटी लाइन के तार आपस में टकरा गए। उससे निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी पराली में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर 100 बीघा पराली को चपेट में ले लिया। इससे चारों तरफ आग की लपटें आसमान छूने लगीं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व आटा लेखपाल सचिन गुप्ता मौके पर पहुंचे।
उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचना देने के बाद खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से भूप सिंह निवासी आटा का दो बीघा का भूसा जलकर राख हो गया। लेखपाल सचिन गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सर्वे किया गया है। आग से पराली के साथ भूसे और सड़क किनारे खड़े दस छायादार पेड़ जल गए हैं।