फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Huge crowd gathered on the last day of the fair, huge shopping

Jalaun News: मेले में आखिरी दिन खूब जुटी भीड़, जमकर की खरीदारी

Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered on the last day of the fair, huge shopping
मुहम्मदाबाद। चार दिन से चल रहे कुसमिलिया मेले का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन मेले में क्षेत्रीय गांव को लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे मेले की रौनक बढ़ गई। दुकानों से महिलाओं ने जहां घर गृहस्थी का सामान खरीदा वहीं बच्चों ने झूला झूलकर खिलौनों की खरीदारी की। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खेती किसानी से संबंधित उपकरण खरीदे। सुबह से शाम तक उमड़ी भीड़ से मेले में सांस लेने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

डकोर के कुसमिलिया गांव में चल रहे चार दिवसीय मेले के आखिरी दिन सुबह से ही क्षेत्रीय गांव मुहम्मदाबाद, डकोर, ऐरी रमपुरा, गुढ़ा बंधौली, सिमिरिया, चिल्ली, टिमरों, जैसारी, मुहाना, मकरेछा आदि गांवों के लोग मेले में पहुंचने लगे थे। जिससे मेले में सुबह से भीड़ जुट गई थी। लोगों ने मेले से जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन सामग्री सहित गृहस्थी में काम आने वाली चीजें खरीदी। तो वहीं बच्चों ने मेले में लगे आकर्षक झूलों का आनंद लिया। वहीं खाने पीने की दुकानों पर भी बच्चों, युवतियों महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने कुल्हाड़ी, फावड़ा, चारा मशीन, अमचीरा आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed