फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   HT line wires hanging, danger of fire

Jalaun News: लटक रहे एचटी लाइन के तार, आगजनी का खतरा

Sun, 10 Mar 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 10 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
HT line wires hanging, danger of fire
माधौगढ़। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते रूदपुरा में एचटी लाइन के लगभग 22 खंभों के बिजली के तार ढीले होकर लटक गए हैं। किसानों ने अपनी फसलों को लेकर चिंता जाहिर की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शिवबालक सिंह ने कहा कि अगर विभाग ने एक सप्ताह में तार ठीक नहीं कराए तो प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि माधौगढ़ से रामपुरा तक निकली एचटी लाइन इतनी ढीली हो गई हैं कि तार नीचे तक लटक गए हैं। रूदपुरा निवासी दयाशंकर सिंह, मुलायम सिंह, देशराज सिंह का कहना हैं कि बंबा के पास निकली एचटी लाइन से रूदपुरा तक लगभग 22 खंभों के तार लटक गए हैं। कई बार जेई रामपुरा से शिकायत की गई। आश्वासन दिया गया लेकिन, लाइन ठीक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

किसान रघुनंदन सिंह, चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी दो बीघा, महेश सिंह की पांच बीघा, प्रहलाद सिंह,हरवंश सिंह की लगभग दस बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। आग के दौरान जेई रामपुरा अमित शर्मा ने लाइन ठीक करने की बात कही थी। एक साल बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई। जेई रामपुरा अमित शर्मा का कहना हैं कि किसानों ने फोन से जानकारी दी है, लाइन शीघ्र ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed