{"_id":"6efa56726b1a6da3e205874dc861844b","slug":"ht-line-teens-scorching-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से किशोर झुलसा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से किशोर झुलसा, जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में हाईटेंशन लाइन टूटकर एक घर पर गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
गांव निजामपुर में सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे रामप्रकाश के घर के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे घर के आंगन में खेल रहा उसका पुत्र गुलशन (12) तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे किसी तरह बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों व बड़ी संख्या में महिलाओं ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगोें ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाक र जाम खुलवाया। तकरीबन दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
गांव वालों में इस बात से खासी नाराजगी रही कि कुठौंद क्षेत्र में एचटी लाइन के तार जगह-जगह जर्जर होकर लटक रहे हैं। इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक नतीजा सिफर ही रहा है।