{"_id":"619fd9268c81d44e5620314f","slug":"how-to-vote-in-elections-led-van-will-explain-orai-news-knp6658948160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कैसे डाले वोट, समझाएगी एलईडी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कैसे डाले वोट, समझाएगी एलईडी वैन
विज्ञापन
फोटो-06 एलईडी वैन को हरी झंडी दिखातीं जिला निर्वाचन अधिकारी। संवाद
चुनाव में कैसे डालें वोट, समझाएगी एलईडी वैन
ईवीएम, वीवीपैट के प्रयोग की मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जागरूकता के लिए दो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील मुख्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना की गई। यहां मतदाताओं को इनके प्रयोग से वोट डालने की जानकारी से दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दो एलईडी वैन चलाई जा रही हैं। वैन मतदाताओं को सभी ब्लॉकों व तहसीलों में ईवीएम व वीवीपैट के इस्तेमाल के विषय में जानकारी देगी। मतदाताओं को कैसे वोट डालना है, ईवीएम का कैसे प्रयोग करना है, इसके लिए प्रत्येक वैन पर उक्त मशीनें व प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, एसडीएम पीएन चौधरी, डीआईओएस भगवत पटेल आदि मौजूद रहेंगे।
इनसेट
बूथ दिवस पर मतदाता सूची में दुरुस्त कराईं खामियां
कोंच। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत माधौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत कुल 236 व उरई विधानसभा के अंतर्गत कुल 55 मतदेय बूथों पर विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। बूथों पर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, पता दुरुस्त कराने, फोटो बदलवाने सहित अन्य त्रुटियों में सुधान के लिए फॉर्म भरवाए गए। एसडीएम रामकुमार ने ग्राम पडनी, भदारी, पनयारा में बूथों का निरीक्षण किया। नदीगांव में शिविर में 194 नए वोट बनाए गए जबकि माइग्रेट कर गए 75 वोट काटे गए। इस दौरान बीएलओ वीरप्रताप सिंह, अंकित अग्रवाल, जितेंद्रनाथ, सरस्वती नंदन, केशवेंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र राठौर, अश्विनी राय आदि रहे। (संवाद(
विज्ञापन
सिल्ट सफाई के लिए बंद की जाएंगी नहरें
उरई। अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड प्रथम उरई ने नहरों के संचालन के संबंध में बताया कि जिले के अंतर्गत हमीरपुर शाख व कुठौंद शाख नहरों का संचालन 29 नवंबर से बंद कर दिया जाएगा। चार हफ्ते तक नहर बंद कर सिल्ट सफाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर नहरों का संचालन 25 से छह दिसंबर तक किया जाएगा। छह दिसंबर के बाद उक्त नहरें 30 दिसंबर तक सिल्ट सफाई के लिए बंद कर दी जाएंगी। (संवाद)
नदीगांव ब्लाक में जन चौपाल 30 को
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से नदीगांव ब्लाक के रवा गांव में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। भूमि से संबंधित शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण भी होगा और स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह ग्राम रवा में चौपाल में समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित रहें। (संवाद)