{"_id":"6903c8dcd1b6a12d010574e8","slug":"how-did-the-trigger-of-a-two-and-a-half-feet-long-gun-get-pressed-orai-news-c-224-1-ori1005-136339-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ढाई फीट की बंदूक का कैसे दब गया ट्रिगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ढाई फीट की बंदूक का कैसे दब गया ट्रिगर
विज्ञापन
कोंच। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के होटल में बावर्ची की गोली लगने से मौत मामले में पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी लोगों के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। वहीं बावर्ची के परिजनों का कहना है कि उसने कभी बंदूक को हाथ तक नहीं लगाया है। ढाई फीट लंबी बंदूक का उसने कैसे ट्रिगर दबा लिया।
यह लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बाउंसर व युवक शराब पी रहे थे, लेकिन वहां एक ही गिलास मिला है। परिजनों का कहना है कि महेश शराब का सेवन नहीं करता था। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक को गोली दूर से लगने की बात सामने आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब व्यक्ति को पास से गोली लगती है तो सामने के हिस्से में छोटा सा छेद हो जाता है। अगर दूर से लगती है, तो आकार बड़ा हो जाता है।
फटी मिली मुकेश की शर्ट, कमरे में एक ही गिलास मिला
आशीर्वाद होटल के रूम नंबर 115 में खून से लथपथ मुकेश का शव मिला है। उसकी गोली लगने से मौत हुई है। उस कमरे में समान बिखरा पड़ा हैं। स्टूल पर सलाद की प्लेट के साथ एक कांच का गिलास भी रखा था जो इस बात की ओर इशारा कर रहा था कि कमरे में एक ही व्यक्ति ने शराब पी है। एक हुक्का भी रखा हुआ था। कमरे में बेड व नीचे जमीन पर भी खून के निशान मिले हैं। बाउंसर के पहनने व ओढ़ने वाले कपड़े भी बिखरे पड़े थे। मुकेश सफेद शर्ट पहने हुआ था जो फटी हुई थी। इससे यह समझा जा रहा है कि गोली लगने से पहले मुकेश का किसी से झगड़ा भी हुआ होगा जिससे शर्ट फट गई हो।
विज्ञापन
वहीं, मुकेश के कमरा नंबर 117 में बीड़ी, सिगरेट बेड़ पर पड़े थे। पानी की दो-तीन खाली बोतल भी पड़ी थी। सीओ का कहना है कि गन शॉट से शर्ट फटी है।
रात में नहीं था कोई भी रूम बुक
कोंच। घटना की रात आशीर्वाद होटल में कोई भी कमरा बुक नहीं था। बताया गया कि होटल में कुल 18 कमरे है। इसमें दूसरी वाली मंजिल के चार कमरों को छोड़कर पहली मंजिल के 14 रूम बुक किए जाते हैं। बुधवार की रात होटल में कोई कमरा बुक नहीं था। होटल का बावर्ची व बाउंसर दूसरी मंजिल में रुके हुए थे।
होटल में रूम के बाहर तक खून के निशान
आशीर्वाद होटल के बावर्ची की कमरा नंबर 115 में हुई गोली लगने से मौत के बाद बावर्ची के खून के निशान कमरे के बाहर तक फर्श पर पड़े हैं। महेश 24 अक्टूबर को होटल में खाना बनाने के लिए आया था। कुछ बाद ही उसने होटल मालिक से पांच हजार रुपये लिए थे। बावर्ची ने एक दिन पहले मंगलवार को भी होटल मालिक से दस हजार रुपया मांगे थे, लेकिन होटल मालिक ने दिए नहीं थे। गोली की घटना के बाद पुलिस से लेकर होटल कर्मचारियों तक चुप्पी साधे हुए हैं। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरा नंबर 115 की साफ-सफाई कर दी गई, जबकि बाहर खून के निशान जरूर पड़े थे।