{"_id":"5eea5d008ebc3e42fc599593","slug":"houses-will-not-be-able-to-be-built-without-passing-the-map-orai-news-knp566090818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा पास कराए नहीं बन सकेंगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा पास कराए नहीं बन सकेंगे मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। नगर पंचायत बनने के बाद अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए पंचायत ईओ ने नगर में बिना नक्शा पास कराए बन रहे निर्माण कार्य में रोक लगा दी है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व ईओ गुलाब सिंह ने बताया कि अब नगर में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य अवैध माना जाएगा और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि ग्राम पंचायत एट को नगर पंचायत बनने के बाद पहले प्रशासक के रूप में ईओ गुलाब चंद्र की तैनाती की है। ईओ की तैनाती के बाद से ही यहां पर नगर पंचायत के कार्यों को तेजी से लगाू किया जा रहा है। ईओ ने अब नगर पंचायत क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य कर दिया है।
इससे जहां पालिका की आमदानी बढ़ेगी, तो वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा। अधिशासी अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत ने मंगलवार को निर्देश जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत में जो भी व्यक्ति अपने मकानों का निर्माण कर रहे हैं, या शुरू करना चाहते हैं तो वह सबसे पहले नक्शा बनवाकर नगर पंचायत में नक्शा पास जरूर करवा लें, ऐसा न करने वाले गृह स्वामियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई एवं भारी भरकम जुर्माना भी वसूला जाएगा।