{"_id":"5713cce24f1c1b403010fcc0","slug":"household-of-two-brothers-burnt-two-million-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों की गृहस्थी जली, दो लाख की क्षति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों की गृहस्थी जली, दो लाख की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कदौरा में लगी आग से जला घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा थाना व कस्बा में दो सगे भाइयाें के मकानाें में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिजनाें ने बाहर निकलकर जान बचाई। खास बात यह है कि सूखे के चलते दोनाें भाई कमाने के लिए बाहर गए हैं। घर पर महिलाएं व बच्चे ही हैं। घटना की जानकारी पर डीएम संदीप कौर ने मौके
पर लेखपाल को भेजकर नुकसान की जांच कराई है। कदौरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी अरुण कुमार व उसका भाई अजय एक माह पहले घर छोड़कर बाहर गुजरात में कमाने गए हैं। दोनाें की पत्नी लक्ष्मी व पूनम बच्चों के साथ घर में रह रही हैं। शनिवार की देर रात 11 बजे घर में आग लग गई। यह देख बच्चे घबरा गए और घर से बाहर निकलकर
जान बचाई। आसपास के लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। घर में रखा खाने पीने का सामान व गृहस्थी समेत दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। महिलाओं ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुुए थाना पुलिस को अज्ञात लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। वहीं कदौरा क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन
कर रही डीएम संदीप कौर को मामले की जानकारी हुई तो उन्होनें मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई और पीड़ित परिवार के खाने पीने के इंतजाम करने के आदेश एसडीएम कालपी को दिए हैं।
घर में लगी आग, भूसा, गेहूं राख
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में रविवार को तड़के 4 बजे एक किसान के घर में आग लग गई। इसमें जानवरों के लिए भरा भूसा और गेहूं राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाही तो फोन पर बात नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के आवास पर सूचना दी। इससे पहले आग बुझाने दमकल की गाड़ियां गांव पहुंचतीं तब तक
ग्रामीणों ने दूर दराज से पानी का प्रबंध कर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिल्ली निवासी गुलाब सिंह निरंजन के घर में रविवार को सुबह 4 बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन के टोल फ्री नंबर पर फोन करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। आग पूरे गांव में न फैल जाये इस डर से ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक
बबलू कुमार के आवास पर मोबाइल से सूचना दी। जब तक दमकल पहुंचती तब तक चार ट्राली भूसा, लगभग 10 क्विंटल गेहूं व सिंचाई के लिए रखे प्लास्टिक के एक दर्जन पाइप जल गए। घर में लगी आग बुझाने के प्रयास में गांव के ही नंदराम पाल (35) पुत्र सुदामा बुरी तरह झुलस गये। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं एसपी आवास पर सूचना देने के लगभग 15 मिनट बाद दमकल पहुंची और आग पर पूरी तरह से बुझाया।