फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   House fire due to cylinder leakage, four scorched

सिलिंडर लीकेज से लगी घर में आग, चार झुलसे

Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
House fire due to cylinder leakage, four scorched
कालपी। नगर के भठ्ठीपुरा मोहल्ले में सुबह लीकेज सिलिंडर से घर में आग लग गई। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया। इससे घर की दीवारें चटक गईं। इस हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही झुलसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गृहस्वामी को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला भठ्ठीपुरा निवासी मनोज दीक्षित के घर के नीचे परचून की दुकान है। घर के नीचे के हिस्से में मां राजवती रहती हैं। सोमवार की सुबह राजवती के कमरे के बगल में स्थित रसोई में रखे सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। रसोई से सटे अपने कमरे में राजवती ने जैसे ही भगवान की आरती जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही आग लग गई। राजवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मनोज नीचे की ओर दौड़े तो पीछे से उनके दोनों बच्चे बेटी पायल (18) पुत्र अंश (12) भी चले आए। लपटों से घिरी राजवती को किसी तरह मनोज बचाकर बाहर लाए।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज और दोनों बच्चे भी झुलस गए। जब घर के बाहर काफी भीड़ लग चुकी थी। चारों के बाहर आते ही रसोई में रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे इलाके आग तो तेज हो ही गई, साथ ही मोहल्ले में भी दहशत फैल गई। मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। इस बीच दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि आग से घर में ही परचून की दुकान में रखा सामान, फ्रिज, कूलर, पंखा, घर के कपड़े, नगदी, जेवर आदि सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। वहीं तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी ने बताया कि मौका मुआयना कर नुकसान की स्थित देख ली गई है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

रेग्युलेटर बंद न होने से हुआ हादसा
परिजनों के मुताबिक सुबह घर में चाय बनी थी। इसके बाद सिलिंडर का रेग्युलेटर नीचे से बंद नहीं किया गया था। सिर्फ गैस चूल्हे को बंद कर दिया गया, जिससे गैस लीक होती रही। बताया गया कि सिलिंडर में गैस कम थी। मात्र दो या तीन किलो ही गैस थी। अगर सिलिंडर पूरा भरा होता तो हादसा और भीषण हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed