फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Host team Sheikhpur Ahir won the final

Jalaun News: मेजबान टीम शेखपुर अहीर ने जीता फाइनल

Sun, 24 May 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 24 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Host team Sheikhpur Ahir won the final
संवाद न्यूज एजेंसीउरई/कुठौंद। क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर में आयोजित प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला के साथ हुआ। यह रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शेखपुर अहीर की टीम ने हुसेपुरा सुरही को हरा दिया। प्रतियोगिता का आयोजन माधौगढ़ विधानसभा के बसपा विधायक प्रत्याशी आशीष पांडेय व ग्राम कुरौली एवं शेखपुर अहीर की जनता के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला शेखपुर अहीर और हुसेपुरा सुरही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शेखपुर अहीर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। हुसेपुरा सुरही की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 162 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में शेखपुर अहीर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को 12वें ओवर में हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

आयोजन में पूर्व प्रधान मनीष यादव, वर्तमान प्रधान कुलदीप यादव सहित ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में राघवेंद्र पांडेय , जिला पंचायत सदस्य जगम्मनपुर विकल प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed