फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,river,woman,ARMY,block

सेना ने रेस्क्यू कर किया गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया

Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hospital,river,woman,ARMY,block
गर्भवती को रेस्क्यू कर ले जाते सेना के जवान - फोटो : ORAI
रामपुरा। ब्लाक के नदिया पार क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहली बार आई ऐसी बाढ़ ने ब्लाक के अधिकांश इलाकों को तहस नहस कर दिया हैं। सेना ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर मोर्चा संभाला है। सेना के जवानों ने बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ उन्हें खाने पीने के संसाधन भी मुहैया करा रहे हैं। सेना द्वारा अब तक तीन गर्भवती का रेस्क्यू किया जा चुका हैं। सोमवार को देर शाम करीब 7 बजे सेना को डिकौली जागीर में गर्भवती के प्रसव पीड़ा की सूचना मिली। सेना की टीम रेड ईगल इंजीनियर्स प्रयागराज ने गांव पहुंचकर गर्भवती नीलम पत्नी भारत निवासी डिकौली जागीर का रेस्क्यू कर रामपुरा अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया। जवानों ने बताया रेस्क्यू करते वक्त रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई तो गर्भवती को महिला हिम्मत बढ़ाकर सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया। गर्भवती के परिजनों ने सेना के कार्यों की सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन

जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
रामपुरा। पिछले छह दिनों से ब्लाक के नदियापार के इलाके में सिंध तथा पहुज नदी ने बढ़ रहे जलस्तर की चिंता सोमवार शाम से नदियों के पानी में आई कमी से कम हुई हैं। फिलहाल सिंध व पहंज नदी का जलस्तर10 फिट तक गिरा हैं। बाढ़ के पानी के निकलने के बाद गांव मे दुर्गंध फैलने की स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। निचले इलाकों के कुसेपुरा, निनावली, किशनपुरा, बिलौड़, जखेता, सुल्तानपुरा आदि गांवों के घरों में पानी भर जाने से घरों में रखा अनाज पानी से नष्ट हो गया हैं। जिसके कारण अनाज से दुर्गंध आना शुरू हो गई हैं। ग्रामीण रवि, सुदामा, बबलू, महेश आदि का कहना है कि बाढ़ का पानी कम होने पर गंदगी से संक्रमण फैल सकता है। (संवाद)
विज्ञापन

हेलीपैड की जगह बदलने अफरातफरी
रामपुरा। सीएम योगी का मंगलवार को रामपुरा जगम्मनपुर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ का जायजा लेने के लिए हेलीकॉप्टर के लिए काली ईट उद्योग जगम्मनपुर रोड़ पर बना हेलीपैड देर शाम बदल दिया गया। देर रात पंडित श्रवण कुमार महाविद्यालय के पीछे हेलीपैड बनवाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाढ़ पीड़ितों को दवा वितरण
सिरसा कलार। कुठौंद ब्लाक के गांव लोहाई टिकरी में बाढ़ पीड़ितों को दो दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरित कर रही है। बता दें कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से गांव के कईं घरों में पानी भर गया है। जिस कारण कई ग्रामीणो के परिवार भूरी माता के मंदिर के पास तिरपाल डालकर रह रहे है। बाढ़ पीड़ितों को जुखाम बुखार की दवा 2 दिन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डॉ प्रदीप कुमार राजपूत और फार्मसिस्ट योगेश कुमार कटियार के माध्यम से दी जा रही है। जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी राहत पहुंच रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed