फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,report,CHC,team,doctor

कदौरा सीएचसी में हुए कायाकल्प की लखनऊ की टीम ने जानी हकीकत

Wed, 29 Dec 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
hospital,report,CHC,team,doctor
सीएचसी का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : ORAI
कदौरा। स्वास्थ्य विभाग की चल रही योजनाओं की हकीकत परखने के लिए बुधवार को शासन के निर्देश पर लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने कदौरा सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले वार्डों का हाल देखा। दवा कक्ष और ओपीडी में बैठे डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके बाद कोविड वैक्सीन सेंटर और आईसीयू वार्ड में भी इंतजाम देखे। कायाकल्प टीम प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत परखने के लिए सीएचसी का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया गया है। अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। टीम ने प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार व आयुष्मान भारत कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष जताया। टीम ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश स्तर पर मूल्यांकन किया जा रहा है। टीम में डॉक्टर राजेश याद, मनीष खरे व प्रियंका सिंह रहीं।
विज्ञापन

--------
सीएचसी से कब्जे हटवाने के निर्देश
टीम ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान डॉ. प्रतिज्ञा प्रणामी, भीम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed