फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,principal,covid 19,CMO,injection

ब्लैक फंगस से निपटने को मिलेंगे 6 लाइपोसोमल इंजेक्शन

Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
hospital,principal,covid 19,CMO,injection
उरई। कोरोना के बीच ब्लैक फंगस की बीमारी से निपटने के लिए शासन ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार की शाम को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कुछ जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डी नाथ ने बताया कि मीटिंग के दौरान प्रमुख सचिव उनसे ब्लैक फंगस के मरीजों के बारे में जानकारी की और कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए कारगर छह लाइपोसोमल इंजेक्शन की खेप जल्द जिले को दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों जिले में भी ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया था, जिनका कानपुर में इलाज चल रहा था। चार दिन पहले वाराणसी की एक महिला, जिसका मेडिकल कालेज में कोविड उपचार चल रहा था। उस महिला पर मेडिकल कालेज के डॉक्टर अपूर्व अग्रवाल और डॉ अरुण कुमार ने ब्लैक फंगस होने का संदेह जताया। जिसके बाद महिला को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। तभी से फंगस को लेकर जिले के भी स्वास्थ्य अधिकारी चिंन्तित हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार अभी चार और मरीज ऐसे हैं, जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण होने की आशंका है। वहीं प्राचार्य ने बताया कि फिलहाल जिले में इस वक्त फंगस का कोई केस नहीं है। संदिग्ध मामलों की पुष्टि नहीं की जा सकती है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर जैसे ही लाइपोसोमल मेडिकल कालेज को मिलेंगे। उनका प्रयोग भी जरूरतमंद मरीजों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

---
फंगस को बढ़ने से रोकता है इंजेक्शन
बताया कि लाइपोसोमल इंजेक्शन एंटी फंगस इंजेक्शन है। यह शरीर में फंगस को बढ़ने से रोकने में बेहद कारगर है। इससे प्रयोग से संक्रमण बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। जिससे मरीज तेजी से ठीक भी होने लगता है। फिलहाल बाजारों में लाइपोसोमल इंजेक्शन की उपलब्धता काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed