फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,police,SDM,truck,breakdown

घने कोहरे में तीन ट्रक व एक डंपर भिड़े, चार घंटे जाम

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,SDM,truck,breakdown
पलटा पड़ा डंपर व क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : ORAI
कुठौंद। जालौन औरैया हाईवे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे में एक ट्रक के आगे अचानक गाय आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रक का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसके बाद एक के बाद एक दो ट्रक एक डंपर भी उसी ट्रक से टकरा गया। इसमें गिट्टी से भरा डंपर भी पलट गया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने पलटे डंपर के चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हाइवे पर हादसा होते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। वहीं एक साइड का यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने दूसरी साइड से सभी वाहनों को निकलवाया। लगभग चार घंटे बाद ट्रकों को हटवाकर यातायात शुरू कराया। वहीं कुछ दूरी पर भूसा से लदी एक डीसीएम भी पलट गई।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन औरैया हाइवे पर मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे मदनेपुर गांव के पास ट्रक के आगे अन्ना मवेशी आ गए। जिसको बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रक का एक टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहा गिट्टी लदा डंपर भी पलट गया। पीछे आ रहे दो ट्रक भी टकरा गए। जिससे एक साइड का यातायात बंद हो गया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घायल हुए महेंद्र सिंह (35) निवासी एट को जिला अस्पताल पहुंचाया। लगभग चार घंटे बाद सभी क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात शुरु कराया। वहीं थानाक्षेत्र के नाहली बंबी के पास भूसा से लदी डीसीएम भी पलट गई। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी चालक परिचालक घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed