फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,palika,DM,covid 19,CMO

एक नवंबर से जिला अस्पताल में दो शिफ्टों में होगा टीकाकरण

Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hospital,palika,DM,covid 19,CMO
उरई। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब समय बढ़ाया गया है। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में संचालित टीकाकरण बूथ पर दो शिफ्टों में टीकाकरण किया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित बूथ पर दो शिफ्टों में सुबह 8 से 2 बजे तक और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी। उन लोगों को लाभ मिलेगा, जो रोजगार संबंधी व्यस्तता के कारण टीकाकरण नहीं करा पाते है। ऐसे लोग समय निकालकर टीकाकरण करा सकेंगे। जिससे शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाक में दस-दस ग्राम पंचायतों को टीकाकरण के मामले में संतृप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो तीन ग्राम पंचायतें सबसे पहले संतृप्त होगी। उनके प्रधान और टीकाकरण से जुड़े कार्मिकों को समारोह आयोजित कर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
63 प्रतिशत ने पहली और 29 प्रतिशत को लगी दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि जिले में 1294879 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। 822985 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जो लक्ष्य का 63.56 प्रतिशत है। जबकि 238561 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जो लक्ष्य का 29 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
टीकाकरण के मामले में शहरी क्षेत्र अव्वल
टीकाकरण मामले में शहरी क्षेत्रों के लोग जागरूक है। कोंच नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक 92.58 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया है। जबकि उरई शहरी क्षेत्र में 90 फीसदी, कालपी नगरीय क्षेत्र में 71.45 प्रतिशत, जालौन नगरीय क्षेत्र में 64.59 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण हो चुका है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर टीकाकरण शत प्रतिशत कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निकाय विभाग और आईसीडीएस विभाग के कर्मचारियों का सहयोग लिया जा रहा है।

----------
गांवों की लेखपाल करेंगे चेकिंग
जिले में टीकाकरण के मामले में कुल 334 गांव संतृप्त हो चुके है। जिसमें डकोर ब्लाक में 21, कोंच ब्लाक में 42, नदीगांव ब्लाक में 27, माधौगढ़ में 20, कुठौंद में 10, जालौन ब्लाक में 76, महेबा ब्लाक में 20, कदौरा ब्लाक में 30 और रामपुरा ब्लाक में 88 गांव और मजरे शामिल है। जो टीकाकरण में संतृप्त हो चुके है। इन गांवों को संतृप्तीकरण की क्रास चेकिंग भी कराई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी लेखपालों को दी गई है। वह दोबारा सर्वे कर रिपोर्ट देंगेद्घ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed