फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,DM,covid 19,CMO,vaccinated

नौ और पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हडक़ंप

Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
hospital,DM,covid 19,CMO,vaccinated
उरई। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को नौ और पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में अब सक्रिय केस की संख्या कुल 16 हो गई है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर ने जनपद में भी प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तीन केस मिलने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन नौ केस मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने सीएमओ और सीएमएस को व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्करों ौर बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीज होम क्वारंटीन हैं। किसी भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। यदि कोई समस्या होती है तो हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन

----
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
जिला प्रशासन की ओर से कोविड कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। कोरोना से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर मरीज या उनके परिजन 05162-252516, 252313, 253357, 257090, 250039, 253372, 259999, 250855 पर सूचना दे सकते हैं। इसके साथ ही 7307571929 और 7307564677 पर व्हाट्सएप करके भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed