फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,doctor,centre,black

नर्से सेवाभाव से करती है अपना काम

Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,doctor,centre,black
उरई/रामपुरा। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाई गई। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने ही नोबेल नर्सिंग सेवा की शुरुआत की थी। वह एक ब्रिटिश महिला थीं, जिन्होंने युद्ध में घायल व बीमार सैनिकों की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया था। वह मरीजों को देखने के लिए रात में भी अस्पताल जाया करती थीं। आज समय बदला है पर नर्सें सेवाभाव से काम करती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एसके पाल, एमके वर्मा, एनआर वर्मा, एके सिंह, रागिनी उपाध्याय, वंदना, रोशनी, आरती, माया पाल की मौजूदगी में नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर केक काटा गया। सभी नर्सों ने सेवाभाव से काम करने का संकल्प लिया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ए बनौधा की मौजूदगी में नर्स डे मनाया गया।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार कोरोना काल में डॉक्टर और नर्स कोरोना वॉरियर्स या योद्धा कहलाए। उस दौरान डॉक्टरों से साथ ही नर्सेस ने भी दिन रात लोगों की सेवा की है। तो निश्चित रूप से वह भी एक बड़े सम्मान की हकदार है। यह बात रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित करते हुए रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कही। इस दौरान नर्सों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक समीर प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed