फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

जिले में अब तक डेंगू के 23 मरीज निकले

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
उरई। डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में 832 बुखार के मरीज जांच के लिए पहुंचे। 104 मरीजों की पैथॉलाजी में जांच की गई। डेंगू के सर्वाधिक मरीज एट क्षेत्र में मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मच्छरों को घरों के आसपास न पनपने दें और साफ सफाई रखे।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश के मौसम में बीमारियां भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में लेकर सीएचसी, पीएचसी में मरीजों की भीड़ है।। जिसमें बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा है। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी रहती है। जिले में अब तक डेंगू के 23 मरीज निकले है। जिसमें तीन बाहरी है। जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के सर्वाधिक दस मरीज एट कस्बा में निकले हैं। दो मरीज गढऱ के हैं। एक मरीज मेडिकल कालेज का चिकित्सक भी डेंगू का पीड़ित निकला है। इसके अलावा न्यू पटेलनगर व राजेंद्रनगर में में एक एक, कदौरा के बारा में एक, तिरही में एक है। इसके अलावा तीन मरीज और निकले है। जिसमें दो हमीरपुर के सरीला निवासी थे और यहां रिश्तेदारी में आए थे। एक मरीज इटावा का रहने वाला था। जबकि एक मरीज जो यहां तुलसीनगर में रहता था और कानपुर देहात का निवासी था, उसकी डेंगू से मौत हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि जिले में डेंगू के सभी मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना का सिर्फ एक एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि इस समय मच्छरजनित बीमारियां फैल रही है। ऐसे में जलभराव वाले स्थानों को नष्ट करें। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed