फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

लि में मिले तीन डेंगू के मरीज

Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hospital,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
उरई (जालौन)। डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर जिले में तीन नए केस आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 26 हो गई है। जिसमें तीन बाहरी जनपदों के हैं, जो संबंधित जिले के लिए रेफर कर दिए गए हैं। जिले के डेंगू मरीजों की संख्या 23 है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को कोंच के क्योलारी में एक मरीज, जालौन में एक और एक मरीज एट में निकला है। कुल तीन मरीज निकले है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल तीन ही एक्टिव केस है। बाकी डेंगू मरीज ठीक हो चुके है। सिर्फ एक बुजुर्ग डेंगू पीड़ित की मौत हुई है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि इस मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मच्छरों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने और समय से इलाज लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरुकता और निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय की टीम ने अब तक डेंगू मरीजों के आसपास के 4151 घरों का सर्वे किया। जिसमें 10612 पात्रों का सर्वे किया गया। इसमें 125 पात्रों में डेंगू के मच्छरों का लार्वा पाया गया। डेंगू के मरीजों के परिवार के 417 सदस्यों की रक्तपट्टिका बनाई गई है। 1110 घरों में दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन

------
कोरोना का कोई नया केस नहीं
उरई। जिले में शुक्रवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल एक ही एक्टिव केस है। जो होम आइसोलेशन में है। अब तक 11567 पाजिटिव केस निकले है। जिसमें 11365 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हुई है। शुक्रवार को 1105 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed