{"_id":"61350e068ebc3eb6f1057349","slug":"hospital-cms-cmo-doctor-collage-orai-news-knp6503807182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और डेगूं का मरीज मिला, संख्या चार पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और डेगूं का मरीज मिला, संख्या चार पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में एक और डेंगू मरीज मिला है। शहर के मोहल्ला तुलसीनगर में एक बुखार पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार ने बताया कि अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। विभाग की ओर से मच्छर रोधी कार्रवाई की जा रही है।
उधर, मेडिकल कालेज में एक जूनियर डॉक्टर के डेंगू पीड़ित मिलने के बाद रविवार को झांसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अल्पना बरतारिया ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने घर में ही इलाज ले रहे डॉक्टर से पूछताछ की। उन्होंने हॉस्टल कैंपस में रखे कूलर, फ्रिज, गमलों आदि का पानी खाली कराकर दवा का छिड़काव कराया। साथ ही नालियों में भी दवा छिड़काव कराया। उन्होंने दस खाली कूलर और फ्रिज भी देखे लेकिन किसी में भी पानी नहीं मिला। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि डॉक्टर के आसपास के कमरों में भी जांच की गई लेकिन कोई बीमार नहीं मिला।
--------------------------
फोटो-3-एट में संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
अभियान चलाकर 24 लोगों के सैंपल लिए
एट। एट कस्बे में निकले डेंगू के 2 मरीजों से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में अभियान चलाकर मोहल्ले के लोगों के कैंप लगाकर 24 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी कमलेश राजपूत ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घर में साफ सफाई रखने, कूलर में पानी का प्रयोग ना करने, ज्यादा दिनों का पानी अगर भरा हुआ रखा है तो उसे तत्काल फेंके। घर में फिनाइल का प्रयोग करने, नालियों की साफ सफाई रखने आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा है कि कस्बे के तीन और लोगों की डेंगू की खबर है लेकिन झांसी के मेडिकल कॉलेज से अभी उनकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कस्बे में नगर पंचायत को पत्र लिखकर पूरे कस्बे में फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, अजय प्रकाश, राजेश कुमार, सुषमा आदि मौैजूद रहे। (संवाद)