फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,CHC,covid 19,centre,vaccinated

वैक्सीन की किल्लत के बीच शिविरों में उमड़ी भीड़

Sat, 03 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hospital,CHC,covid 19,centre,vaccinated
उरई/कोंच। 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लोग इन दिनों वैक्सीन की किल्लत से परेशान नजर आ रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी व पीएचसी केंद्र के अलावा गली मोहल्लों में लगाए जा रहे शिविरों में वैक्सीन कम मात्रा में पहुंच रही है। इसके सापेक्ष भीड़ कई गुना अधिक आ रही है। जिससे व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

शहर में जिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल, महिला अस्पताल और नगर पालिका व मानव विकास सेवा समिति की ओर से सेवाधाम आश्रम में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। हालांकि वैक्सीन कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौट गए। सेवाधाम आश्रम में लगे कैंप का शुभारंभ एसडीएम सतेंद्र सिंह ने किया। इसमें विवेक गुप्ता, युद्धवीर कंथरिया, लक्ष्मणदास, ममता स्वर्णकार, अनिल चतुर्वेदी आदि ने सहयोग किया। नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन कम ह्रै। इसलिए सेंटरों को कम किया गया है। शनिवार को वेदिका गेस्ट हाउस में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार सीएचसी केंद्र सहित नगर पालिका परिषद कार्यालय में लगाए गए शिविर में 18 प्लस व 45 प्लस के कुल 190 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उधर, नदीगांव सीएचसी में 250 व पिंडारी पीएचसी के अंतर्गत सर्वाधिक 600 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगाई। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि पहले लोग टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। और वैक्सीन बर्बाद हो रही थी। अब लोगों का टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा है। जैसे-जैसे वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी। वैसे-वैसे वैक्सीन की आपूर्ति भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed