{"_id":"60b12fec8ebc3e29b9092c8e","slug":"hospital-chc-cmo-oxygen-phc-orai-news-knp6309441181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी रखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची सीएमओ उषा सिंह ने बताया कि सीएचसी 30 बेड का अस्पताल है। लिहाजा यहां सभी सुविधाएं होनी चाहिए। जितनी भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाए। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूरी हो सके। दो बेड ऑक्सीजन युक्त भी रखे जाएं। सीएचसी को एल 1 अस्पताल बनाया जाना है। कहा कि तीसरी लहर बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को महामारी की चपेट में आने से बचाने के प्रयास अभी से ही शुरू कर दिए जाएं। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 171 टीम क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिसकी निगरानी के लिए 12 टीम बनी हैं। इस मौके पर डॉ प्रतिज्ञा साहू समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
उधर, सीएमओ के सीएचसी जाते ही वहां के कर्मियों ने ग्रामीणों को वैक्सीन न होने की बात कहकर लौटाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने अधीक्षक से की और स्टाक चेक किया गया तो वैक्सीन उपलब्ध थी। इस पर अधीक्षक ने कर्मियों को फटकारते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही है।