फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,CHC,ACMO,CMO,block

संक्रामक रोगों की रोकथाम में आशा कार्यकर्ता निभाएंगी भूमिका

Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hospital,CHC,ACMO,CMO,block
उरई। संक्रामक रोग फैलने से रोकने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर आशा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में सफाई कर्मचारी के माध्यम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखवाएं। अपने क्षेत्र के घरों में जाकर देखें कि कहीं कोई ऐसा स्थान तो नहीं है, जहां पर पानी एकत्र हो रहा है। यदि ऐसा है तो उसका निस्तारण कराए। यदि कहीं बुखार, मलेरिया या डेंगू जैसी बीमारियां फैल रहीं हों तो तत्काल इसकी सूचना आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) विभाग में अवगत कराएं । यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा ने दिए है। उन्होंने बीमारी फैलने पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि सभी ब्लाक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह पूरी सतर्कता बरते। बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए दस बेड और सभी सीएचसी पर चार चार बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ महेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम बना दिया गया है, जिसका नंबर 05162.252516 है। अब तक जिले में 15 डेंगू के मरीज मिले हैं। सभी जगह निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। जहां भी केस मिलता है। तो उसके आसपास के 50 से 60 घरों में संबंधित पीएचसी और मलेरिया विभाग की टीम जाकर निरोधात्मक कार्रवाई करती है। संभावित रोगी के सैंपल लेकर उनका एलाइजा जांच मेडिकल कालेज से कराई जाती है।
विज्ञापन

----------------
आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड
उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गुरुवार को आपके द्वार आयुष्मान अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि आपके द्वार आयुष्मान अभियान में शासन के निर्देश पर कम से कम 70 प्रतिशत लाभार्थियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में वार्डवार कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें आशा कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्र में वार्ड सभासद का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की रोजाना समीक्षा की जाएगी। आयुष्मान भारत के डीपीसी डॉ आशीष झा ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारक को किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक सालाना इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना में कैंसर, ह्दय रोग समेत 1450 तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि जनपद में एक लाख से अधिक लाभार्थी परिवार है। जिनके करीब पांच लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने है। जिले में अब तक 1.28 लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed