फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,camp,CMO,centre,mandal president

आयुष्मान कार्ड से उपचार दिलाने में जिला मंडल में पहले स्थान पर

Tue, 04 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,camp,CMO,centre,mandal president
उरई। आयुष्मान कार्ड से 11 हजार मरीजों को इलाज दिलाकर जिले मंडल में अव्वल आया है। मंगलवार को समीक्षा बैठक ले रहे सीएमओ ने इस स्थान पर रहने के लिए सभी कर्मचारियों को और मेहनत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान मित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि जिले में अब तक 1.56 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुल 1.05 लाख लाभार्थी परिवारों में से 55 प्रतिशत परिवारों को आयुष्मान कार्ड मिल चुके हैं। इनमें से 11 हजार मरीजों का निशुल्क उपचार दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने जनवरी से दिसंबर 2021 तक सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएचसी कदौरा के आरोग्य मित्र अभिषेक की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित किया। कहा कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक के नेतृत्व में आरोग्यमित्र ने गांव में जाकर शिविर लगाए। सबसे अधिक कार्ड बनाकर विभाग का नाम रोशन किया। इस वर्ष सबसे अधिक संख्या में सीएचसी नदीगांव के आयुष्मान मित्र राघव को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने इस वर्ष 122 मरीजों को पंजीकृत करके क्लेम धनराशि अस्पताल के ही रोगी कल्याण समिति के खाते मे दिलाने में सहयोग किया है। सीएचसी कदौरा में तैनात आरोग्य मित्र अभिषेक और नदीगांव सीएचसी में तैनात आरोग्य मित्र राघव ने बताया कि पुरस्कार पाकर अच्छा लग रहा है। सीएचसी अधीक्षक भी हमेशा प्रेरित करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कदौरा सीएचसी कार्ड बनवाने में अव्वल
सीएचसी कदौरा में 3895, सीएचसी जालौन में 3849, सीएचसी नदीगांव में 3341, सीएचसी माधौगढ़ 3331, सीएचसी रामपुरा में 3014, सीएचसी कोंच से 3006, सीएचसी कालपी में 2868, जिला अस्पताल में 2544, मेडिकल कॉलेज में 2316, जिला महिला अस्पताल में 1522 आयुष्मान कार्ड बनवाए गए हैं।

-----------
उरई के सिंह हेल्थ केयर में दिखा सकते हैं मरीज
डिस्ट्रिक्ट एमपनेलमेंट कमेटी (डीईसी) के द्वारा उरई में एक निजी अस्पताल सिंह हेल्थ केयर को आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया गया है। डीपीसी डॉ. आशीष ने बताया कि अभी तक कालपी में दो और उरई में दो अस्पताल पंजीकृत थे। इसके अतिरिक्त अब उरई में सिंह हेल्थ केयर को भी योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। दो अन्य राजकीय अस्पताल कुठौंद और डकोर पीएचसी पंजीकरण प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed