फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hopes drowned, no bridge even after a month

Jalaun News: पानी में डूबीं उम्मीदें, एक माह बाद भी पुल नहीं

Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hopes drowned, no bridge even after a month
कमालगंज। गंगा में पैंटून पुल की उम्मीदें डूबी हुई हैं। हर साल 15 अक्तूबर तक हरदोई मार्ग पर आवागमन के लिए पैंटून पुल चालू हो जाता था।
विज्ञापन

पर इस बार तय समय से एक माह बाद भी पुल चालू न होने से हरदोई जिले के गांवों तक मायूसी छाई है।

कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा नदी पर पक्के पुल निर्माण का काम तो शुरू हो गया पर यह तीन साल में पूरा हो सकेगा। इससे फिलहाल आवागमन के लिए पैंटून पुल ही सहारा है। करीब 10 दिन पहले 14 जोड़ी पैंटून गंगा के पानी में तो उतार दिए गए पर पुल तैयार करने के लिए पैंटून बांधने का काम शुरू नहीं हुआ।
गंगापार के गांव तेरा अकबरपुर निवासी ग्रामीणों का कहना है कि पानी चौड़ाई में ज्यादा बढ़ा होने का आधार बताते हुए पुल निर्माण को लटकाया जा रहा है। पुल चालू न होने से जिले के राजेपुर ब्लाॅक के लोगों का आवागमन नहीं हो पा रहा है, इधर के लोग भी नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन

वहीं, हरदोई जिले के बारामऊ, कुंडपुरा, गढ़िया, दहिलिया, ककराई, मड़ैयन पुरवा, नरौथा, शिवपुरी, सरेसर, खरगपुर, मुरबा सहाबुद्दीनपुर सहित कई गांवों के लोग भी आवागमन चालू न होने से परेशान हैं। गंगापार के किसान अपनी धान की उपज कस्बे की मंडी में नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed